1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 10, 2019, 10:13:24 AM
- फ़ोटो
PATNA : इनकम टैक्स में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी कृष्णा राय को पुलिस ने मंगलवार की देर रात राजीव नगर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि आरोपी कृष्णा राय खुद को ज्वाइंट कमिश्नर का पीए बताकर लोगों को झांसे में लेता था. कृष्णा के साथ तीन लोग और भी इस ठगी में उसका साथ देते थे. अबतक उसने 33 लड़को को झांसे में ले उससे डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी की है. इस मामले का खुलासा तब हुआ था जब कृष्णा ने सभी लड़कों से पैसा लेने के बाद उन्हें जो दस्तावेज उपलब्ध करवाया वो फर्जी निकला. फर्जी दस्तावेज के आधार पर कृष्णा और तीन अन्य लोगों के खिलाफ राजीव नगर थाने में शिकायत दर्ज कराया गया था. इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया है जबति तीन अन्य आरोपी फरार हैं. पटना से राजन की रिपोर्ट