ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिसकर्मी को गोली मारने वाले को 24 घंटे के भीतर दबोचा

PURNEA : सूबे में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में पूर्णिया पुलिस को सफलता हाथ लगी है. पुलिस महज 24 घंटे के भीतर दालकोला चेकपोस्ट पर पुलिसकर्मियों पर गोली

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PURNEA : सूबे में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में पूर्णिया पुलिस को सफलता हाथ लगी है. पुलिस महज 24 घंटे के भीतर दालकोला चेकपोस्ट पर पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने वाले बाइक सवार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को मिली इस सफलता की जानकारी देते हुए बायसी डीएसपी मनोज राम ने बताया कि डगरुआ थाना इलाके के उधरना गांव के मो० शाहनवाज आलम उर्फ चेंगना और जलालगढ़ थाना इलाके के दनसार गांव निवासी कृश कुमार उर्फ बब्बू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गए अपराधियों के लिंक पर पुलिस ने शराब तस्करी करने वाले सदर थाना इलाके के खुश्कीबाग अब्दुल्ला नगर निवासी मोहम्मद चांद उर्फ परवेज को भी गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि ये लोग दालकोला के रास्ते शराब की तस्करी करते थे. दालकोला चेकपोस्ट पर मद्य निषेध चेकिंग के दौरान ही इन्होनें 5 राउंड फायरिंग किया था जिसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था. इनके पास से पुलिस ने 2 अपाचे मोटरसाइकिल, हथियार और करीब 63 हजार रुपये नगद बरामद किया है. पूर्णिया से तहसीन की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता