Hindi News / news / किडनैपर बॉयफ्रेंड को पुलिस ने दबोचा, गर्लफ्रेंड बोली - पापा झूठ बोल रहे...

किडनैपर बॉयफ्रेंड को पुलिस ने दबोचा, गर्लफ्रेंड बोली - पापा झूठ बोल रहे हैं, प्यार करते हैं हम दोनों

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 20, 2019, 8:54:05 PM

किडनैपर बॉयफ्रेंड को पुलिस ने दबोचा, गर्लफ्रेंड बोली - पापा झूठ बोल रहे हैं, प्यार करते हैं हम दोनों

- फ़ोटो

JAMUI : प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. जमुई जिले से सामने आई इस खबर ने सबको चौंका दिया है. जमुई से पुलिस ने एक किडनैपर प्रेमी को गिरफ्तार किया है. बॉयफ्रेंड के साथ अपहृत प्रेमिका को भी पुलिस ने बरामद किया है. गिरफ्तार लड़के के ऊपर युवती के पिता ने अपहरण करने का आरोप लगाया है. पूरी घटना जिले के सदर थाना इलाके के बिठलपुर गांव की है. जहां दिल्ली पुलिस ने राजधानी से फरार एक प्रेमी जोड़े को पकड़ा है. मिली जानकारी के मुताबिक जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड के मरिमा गांव के रहने वाले रोहित पासवान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि रोहित दिल्ली के एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था. इसी दौरान दिल्ली की रहने वाली एक लड़की से उसे प्यार हो गया. लड़की भी उसी कंपनी में काम करती थी. दोनों का प्यार परवान चढ़ा और वो शादी करने के इरादे से जिले के लक्ष्मीपुर के मरिमा गांव भाग आये. लड़की के घर से गायब होने ने बाद उसके पिता ने रोहित पासवान के ऊपर दिल्ली में अपहरण का केस कर दिया. बीते 17 अगस्त को दिल्ली पुलिस के एसआई प्रमोद कुमार ने अपनी टीम के साथ प्रेमी के घर छापेमारी की. इस दौरान लड़की के पिता भी साथ थे. पुलिस और लड़की के पिता को आता देख प्रेमी फरार हो गया. मंगलवार को जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि प्रेमी सदर थाना इलाके के बिठलपुर गांव में अपने किसी रिश्तेदार के यहां छिपा है. पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लड़के को गिरफ्तार कर लिया.