Hindi News / news / मर्डर में काम करने वाले एक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुंबई से...

मर्डर में काम करने वाले एक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुंबई से हुए अरेस्ट

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 08, 2019, 9:36:09 PM

मर्डर में काम करने वाले एक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुंबई से हुए अरेस्ट

- फ़ोटो

MUMBAI : मर्डर 2 फिल्म में काम करने वाले को-एक्टर प्रशांत नारायण को पुलिस ने अरेस्ट किया है. केरला पुलिस ने उनकी पत्नी सोना चक्रवर्ती के साथ मुंबई से गिरफ्तार किया है. कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके एक्टर प्रशांत नारायण को पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है. मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई से पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. केरला के रहने वाले 50 वर्षीय हीरो प्रशांत नारायण काफी मशहूर एक्टर हैं. एक्टर प्रशांत नारायण फ्रेडरिक (2016), शैडो ऑफ टाइम (2004), वैसा भी होता है पार्ट 2 (2003) और इमरान हाशमी के साथ मर्डर 2 (2011) में काम कर चुके हैं. 'मर्डर 2' 8 जुलाई 2011 को रिलीज हुआ था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की थी.