ब्रेकिंग
पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....

पोखर में डूबने से दो बच्चियों की मौत, घोंघा चुनने के दौरान हादसा

VAISHALI: वैशाली से बड़ी खबर आ रही है जहां भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहमियां रोहुआ पंचायत के जानकीपुर सिमरा गांव स्थित पोखर में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई है। दोनों घर

पोखर में डूबने से दो बच्चियों की मौत, घोंघा चुनने के दौरान हादसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली से बड़ी खबर आ रही है जहां भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहमियां रोहुआ पंचायत के जानकीपुर सिमरा गांव स्थित पोखर में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई है। दोनों घर से घोंघा चुनने के लिए निकली थी। मृतकों में 16 वर्षीय सोनम कुमारी पिता मुसाफिर राम एवं  रीति कुमारी करीब 15 वर्षीय पिता श्याम बाबु राम जानकीपुर निवासी शामिल हैं।


मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवती करीब तीन बजे घर से निकली थी काफी देर बाद घर नही लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की। इसी दौरान जानकीपुर पोखर के समीप एक पोलिथिन का थैला मिला। थैले में घोंघा था तब लोगों को शक हुआ की दोनों बच्चियां घोंघा चुनने के दौरान ही पोखर मे डूबी है।


घटना की खबर आग की तरह फैल गई और काफी संख्या में लोग पोखर के समीप पहुंच गये। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की खोजबीन के लिए गोताखोर को बुलाया।  गोताखोर ने जाल बिछाकर दिनों बच्चियों के शव को बरामद किया। शव बरामद होते ही दोनों के परिजनों मे कोहराम मच गया। इस संबंध मे थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया की पोखर में डुबने से युवती की मौत हुई है दोनों शव को पोस्टमार्टम मे भेजने की कार्रवाई की जा रही है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता