1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 05, 2019, 2:15:56 PM
- फ़ोटो
PATNA: पटना के पीएमसीएच से एक बड़ी खबर आ रही है कि जूनियर डॉक्टर हंगामा कर रहे है. ऑर्थोपेडिक्स विभाग के एचओड़ी को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है. पीजी के छात्र परीक्षा में फेल किए जाने से खफा है. मामले को लेकर प्राचार्य कक्ष में वार्ता हो रही थी. इसी दौरान बात नहीं बनने से छात्र आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे. कार्य बहिष्कार कर दिया है. बता दे की बीते दिनों एचओडी को पीजी डॉक्टरों ने बंधक बना लिया था. आक्रोशित छात्रों को शांत कराने की अस्पताल प्रशासन की ओर से कोशिश की जा रही है.