Hindi News / news / PMCH में गार्ड्स का हंगामा, टीओपी प्रभारी पर पैसे लेकर युवक को छोड़ने...

PMCH में गार्ड्स का हंगामा, टीओपी प्रभारी पर पैसे लेकर युवक को छोड़ने का आरोप, बाइक सवार युवक ने गार्ड को मारी थी ठोकर

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 20, 2019, 1:16:35 PM

PMCH में गार्ड्स का हंगामा, टीओपी प्रभारी पर पैसे लेकर युवक को छोड़ने का आरोप, बाइक सवार युवक ने गार्ड को मारी थी ठोकर

- फ़ोटो

PATNA: इस वक्त की बड़ी ख़बर राजधानी पटना से है, जहां PMCH में हंगामा हुआ है. पीएमसीएच में ड्यूटी पर तैनात गार्ड्स ने हंगामा किया है. दरअसल पीएमसीएच में ड्यूटी पर तैनात एक गार्ड को मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने ठोकर मार दी थी. हादसे में गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसके बाद ड्यूटी पर तैनात अन्य गार्ड्स ने मोटरसाइकिल सवार को पकड़ कर टीओपी प्रभारी के हवाले किया था. वहीं गार्ड्स ने टीओपी प्रभारी अमित कुमार पर पैसा लेकर आरोपी युवक को छोड़ने का आरोप लगाया है. जिसके बाद PMCH के गार्ड्स ने जमकर हंगामा किया. हंगामे के बाद पीएमसीएच टीओपी प्रभारी कार्यालय छोड़कर फरार हो गये. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट