1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 08, 2019, 1:24:25 PM
- फ़ोटो
PATNA : बड़ी खबर पटना के पीएमसीएच से आ रही है जहां अस्पताल के प्रसुती विभाग का छज्जा गिर गया है. इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. लेकिन इस घटना के बाद से मरीजों के परिजनों में दहशत का माहौल कायम है. बताया जा रहा है कि प्रसुती विभाग की छत का यह छज्जा काफी दिनों पहले से टूटकर लटका हुआ था और आज अचानक गिर गया. बता दें कि पीएमसीएच में कुछ दिन पहले इमरजेंसी विभाग की छत का यह छज्जा गिरा था जिसमें दो नर्स घायल हुई थी. उसके बाद भी पीएमसीएच प्रशासन सचेत नहीं हुआ. पटना से राजन की रिपोर्ट