Hindi News / news / पीएमसीएच में आग लगने से अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

पीएमसीएच में आग लगने से अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

1st Bihar Published by: Updated Apr 21, 2020, 2:28:59 PM

पीएमसीएच में आग लगने से अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पीएमसीएच में आग लगने से अफरा-तफरी का माहैल है. आगलगी के कारण आनन-फानन में फायर ब्रिगेड के कर्मियों को सूचना दी गई है. मिली जानकारी के मुताबिक पीएमसीएच के इमरजेंसी बिल्डिंग में आग लगने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि पीएमसीएच के इमरजेंसी बिल्डिंग के ऊपरी फ्लोर पर आग लगी है. 


इस आगलगी की घटना में हालांकि किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. आग को बुझाने में कर्मी जुटे हुए हैं.