1st Bihar Published by: Updated Apr 19, 2020, 7:43:03 AM
- फ़ोटो
PATNA : पटना के पीएमसीएच के ट्रीटमेंट वार्ड में भर्ती दो कोरोना संदिग्ध मरीजों की मौत हो गई. मरने वाले दोनों संदिग्ध सिवान के पंचरुखी के रहने वाले थे. एक की उम्र 70 साल थी तो दूसरे की उम्र 56 साल.
इनमें से एक का कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आया है तो वहीं दूसरे मृतक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आज आएगी. वही मौत के बाद एक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है जबकि दूसरे मृतक का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया. अस्पताल प्रशासन ने इस बारे में कहा कि दोनों की जांच फ्लू कॉर्नर में हुई थी.
एक 16 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती हुआ था तो दूसरे को 17 अप्रैल को भर्ती कराया गया था. उसमें से एक मृतक किडनी का मरीज था तो वही दूसरा मृतक दमा और लोअर रेस्पिरेट्री इनफेक्शन से पीड़ित था. आज दूसरे मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. बता दें कि पीएमसीएच में अभी 15 कोरोना संदिग्ध भर्ती हैं.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...