Hindi News / news / PMCH कैंपस में मिला महिला डॉक्टर का शव, छानबीन में जुटी पुलिस ...

PMCH कैंपस में मिला महिला डॉक्टर का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: Updated Sep 23, 2020, 12:41:05 PM

PMCH कैंपस में मिला महिला डॉक्टर का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. पीएमसीएच में रेजिडेंट डॉक्टर शिवांगी की रहस्यमय स्थिति में मौत हो गई. डॉक्टर शिवांगी का शव पीएमसीएच कैंपस के कमरे से बरामद किया गया है. फिलहाल पीरबहोर थानाक्षेत्र की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 


आपको बता दें कि मृतका की NMCH में पोस्टिंग हुई थी लेकिन उन्होंने अबतक ड्यूटी ज्वाइन नहीं किया था. अब अचानक उनका शव मिलने से सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 


पीरबहोर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा.