Hindi News / news / पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से आधे घंटे की बात, पाकिस्तान के...

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से आधे घंटे की बात, पाकिस्तान के साथ संबंधों पर हुई चर्चा

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 19, 2019, 10:01:45 PM

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से आधे घंटे की बात, पाकिस्तान के साथ संबंधों पर हुई चर्चा

- फ़ोटो

DESK: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की. दोनों नेताओं ने करीब 30 मिनट तक फोन पर बातचीत की. इस बातचीत में पीएम मोदी ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा. https://www.youtube.com/watch?v=cv0pwNWhyjw https://twitter.com/PMOIndia/status/1163459601989165056 जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय और इलाके के कई मसलों पर बातचीत हुई है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गरीबी, अशिक्षा और बीमारी से जो कोई भी देश लड़ रहा है, भारत उसके साथ सहयोग के समर्पित है. राष्ट्रपति से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान की आजादी के 100 साल पूरा होने का जिक्र किया. पीएम ने कहा कि भारत संगठित, सुरक्षित, लोकतांत्रिक और सच्चे मायनों में स्वतंत्र अफगानिस्तान के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी रहेगा. बता दें कि पिछले दिनों जम्मू और कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने के बाद पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत के खिलाफ आग उगल रहा है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कश्मीर मामले में दखल देने की मांग कर रहा है.