ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरू

PM मोदी ने बताया अगली सरकार का विजन, जानिए बिजली बिल जीरो से बुलेट ट्रेन तक का पूरा प्लान

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा के बाद राज्यसभा में बुधवार को भाषण दिया। इस दौरान, उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला तो आने वाले पांच सालों में देश में क्या-क्या विकास

PM मोदी ने बताया अगली सरकार का विजन, जानिए बिजली बिल जीरो से बुलेट ट्रेन तक का पूरा प्लान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा के बाद राज्यसभा में बुधवार को भाषण दिया। इस दौरान, उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला तो आने वाले पांच सालों में देश में क्या-क्या विकास होगा, इस पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने दावा किया कि तीसरे कार्यकाल में सोलर पावर से बिजली बिल जीरो होगा, जबकि देश बुलेट ट्रेन को भी पहली बार देखेगा। 


पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा, ''मोदी 3.0 में विकसित भारत की नींव को मजबूत करने के लिए पूरी शक्ति लगा देंगे। अगले पांच सालों में डॉक्टरों की संख्या पहले की तुलना में अनेक गुना बढ़ेगी। मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ेगी। इस देश में इलाज बहुत सस्ता और सुलभ हो जाएगा। पांच सालों में हर गरीब के घर में जल से नल का कनेक्शन होगा।'' 


राज्यसभा में पीएम मोदी ने आगे कहा, ''आने वाले पांच सालों में उन गरीब को पीएम आवास जो देने हैं, एक भी वंचित नहीं रहे, इसका ख्याल रखा जाएगा। पांच सालों में सोलर पावर से बिजली बिल जीरो होगा। देश के करोड़ों नागरिकों का बिजली बिल जीरो होगा और अगर ठीक से करेंगे तो अपने घर पर बिजली बनाकर बेच सकेंगे। यह अगले पांच सालों का कार्यक्रम है।'' 


पीएम मोदी ने आगे कहा कि अगले पांच सालों में पाइप से गैस का कनेक्शन का पूरे देश में नेटवर्क बनाने का प्रयास किया जाएगा। युवा शक्ति का दम पूरी दुनिया देखेगी। युवा स्टार्टअप की संख्या लाखों में होने वाली है। टियर-2 और टियर-3 सिटीज नए-नए स्टार्टअप की पहचान से उभरने वाला है। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग के लाखों बच्चे आज विदेशों में पढ़ने चले जाते हैं, मैं वह स्थिति लाना चाहता हूं कि बच्चों के लाखों रुपये बच जाएं।


सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी देश में हो और लोगों का पैसा बचेगा। कोई भी इंटरनेशनल खेल का कॉम्पिटिशन ऐसा नहीं होगा जहां भारत का झंडा नहीं होगा। पांच सालों में गरीब और मिडिल क्लास को शानदार यात्राओं की सुविधाएं मिलने वाली हैं। पांच सालों में देश बुलेट ट्रेन भी देखेगा और वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार भी होगा। अगले पांच सालों में आत्मनिर्भर भारत का अभियान ऊंचाई पर होगा। इसके अलावा, मेड इन इंडिया, सेमीकंडक्टर आदि को लेकर दुनिया में हमारी गूंज होगी।