ब्रेकिंग
Bihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंड

पीएम के बिहार आने पर राबड़ी देवी करेंगी बड़ी मांग,कहा - अटल जी के सामने भी रखी थी अपनी बात नहीं हुआ पूरा

PATNA : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बिहार दौड़े पर आ रहे हैं। पीएम मोदी दोपहर 2:30 बजे औरंगाबाद आएंगे उसके बाद देर शाम वह बेगूसराय जाएंगे। पीएम लाखों करोड़ों रुपए की योजनाओ

पीएम के बिहार आने पर राबड़ी देवी करेंगी बड़ी मांग,कहा -  अटल जी के सामने भी रखी थी अपनी बात नहीं हुआ पूरा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बिहार दौड़े पर आ रहे हैं। पीएम मोदी दोपहर 2:30 बजे औरंगाबाद आएंगे उसके बाद देर शाम वह बेगूसराय जाएंगे। पीएम लाखों करोड़ों रुपए की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वहीं पीएम के आगमन से पहले बिहार विधान परिषद की नेता विपक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बड़ी मांग की है।


राबड़ी देवी ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी कल बिहार आ रहे हैं तो अच्छी बात है। हम पीएम मोदी से मांग करेंगे की बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए। हम लोगों का शुरू से यह मांग रहा है। जब स्वर्गीय वाजपेई जी थे तभी हमने यह मांग कही थी लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ। अब मोदी जी आ रहे हैं तो उनसे भी यही मांग करती हूं।


इसके आगे राबड़ी देवी ने कहा कि - उनके सामने गांधी मैदान में, जोगबनी में जाकर,गया में जाकर अटल बिहारी वाजपेई जी से विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की थी और अब यही मांग पीएम मोदी से कर रही हूं। लेकिन, देखिए कब तक पूरा होता है और होता है भी या नहीं इसबार में कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन पूरा होगा इसकी उम्मीद बेहद कम है।


राबड़ी देवी ने कहा कि केंद्र में अब बीजेपी की सरकार है तो मैं उनसे कहना चाहता हूं कि देश में जहां-जहां गरीबी है और जो गरीब राज है उसे विशेष राज्य का दर्जा देना चाहिए बिहार सबसे करीब राज्य है तो इसे यह पहले मिलना चाहिए। लेकिन मुझे लगता है कि जब तक बीजेपी की सरकार रहेगी तब तक यह मांग पूरी होने वाली नहीं है।


उधर,महागठबंधन की रैली को लेकर राबड़ी देवी ने कहा कि लोगों की भीड़ जुट रही है, हमारी पार्टी को सभी लोग सपोर्ट कर रहे हैं। राहुल गांधी और बड़े नेता भी आ रहे हैं तो अच्छी बात है।हमलोगों की तीन तारीख की रैली में लाखों लोगों की भीड़ होगी और पूरा बिहार देखेगा की हमलोगों को कितना लोग पसंद करता है और लोकसभा चुनाव कौन जीतेगा।