Hindi News / news / पटना: प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान

पटना: प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Dec 05, 2021, 9:44:36 PM

पटना: प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान

- फ़ोटो

PATNA: पटना के कदमकुआं में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गयी। घनी आबादी वाले इस इलाके में लगी आग को बुझाने का स्थानीय लोगों ने प्रयास किया और इस बात की सूचना फायर बिग्रेड को दी।


आग की लपटे इतनी तेज थी की दमकल की गाड़ी के बगैर इस पर काबू पाना बेहद मुश्किल दिख रहा था। वही संकीर्ण रास्ता होने के कारण आग को बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।


 स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस अगलगी में लाखों का नुकसान हुआ है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जतायी जा रही है। अगलगी की यह घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र के उपाध्याय लेन में हुई। जहां अचानक प्लास्टिक गोदाम से धुआं निकलने के बाद भीषण आग लग गयी।