Hindi News / news / दीदी के लिए एक्शन में PK, पश्चिम बंगाल चुनाव में काम करने लिए...

दीदी के लिए एक्शन में PK, पश्चिम बंगाल चुनाव में काम करने लिए मीडिया मैनेजर्स की निकाली वैकेंसी

1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 21, 2019, 12:51:53 PM

दीदी के लिए एक्शन में PK, पश्चिम बंगाल चुनाव में काम करने लिए मीडिया मैनेजर्स की निकाली वैकेंसी

- फ़ोटो

PATNA : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के ममता बनर्जी के लिए इलेक्शन मैनेजमेंट का जिम्मा ले चुके प्रशांत किशोर ने अब दीदी के लिए कमर कस ली है। जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर की कंपनी आईपैक ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में काम करने के लिए मीडिया मैनेजर की वैकेंसी निकाली है। आई-पैक की तरफ से इसके लिए बाजाप्ता विज्ञापन जारी किया गया है। PK की कंपनी को वेस्ट बंगाल कैंपेन एसोसिएट, मीडिया एसोसिएट और डिजिटल मीडिया में काम करने वाले एक्सपर्ट्स की तलाश है। आई-पैक ने जो विज्ञापन निकाला है उसके मुताबिक एक्सपर्ट्स का बंगाली होना जरूरी है। प्रशांत किशोर ने जब अगले साल पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए ममता बनर्जी के साथ काम करने का फैसला किया था तब बिहार की सियासत गरमा गई थी। बीजेपी के नेताओं को इस बात पर आपत्ति थी कि सहयोगी दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के बावजूद PK विरोधी पार्टी की मदद करेंगे लेकिन इस मामले में खुद उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने यह कहते हुए क्लीन चिट दे दी थी कि प्रशांत किशोर की कंपनी प्रोफेशनल काम करती है।