1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 19, 2019, 12:54:09 PM
- फ़ोटो
NALANDA: CM नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में अपराधियों के हौसले बुंलद हैं. बदमाशों के बीच पुलिस का खौफ नहीं बचा है. वेना थाना इलाके में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने एक व्यक्ति को रेलवे ट्रैक से बांधकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई की. हद तो तब हो गई जब बचाने आई अधेड़ की पत्नी के साथ बदमाशों ने दुष्कर्म की कोशिश की. करीब 6 की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने 25 हजार रुपये रंगदारी नहीं मिलने पर पीड़ित को घर से खींचकर पहले रेलवे ट्रैक से बांधा फिर हैवानियत दिखाते हुए उसे अर्धनग्न कर लाठी-डंडों से बुरी तरह मारा. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी को बचाया. घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. वहीं इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. नालंदा से राज की रिपोर्ट