ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

नवादा: पिटाई के बाद मौत से गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा, पुलिस के खिलाफ फूटा आक्रोश

NAWADA: नवादा में मामूली सी बात को लेकर हुए झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को मुख्य सड़क पर रखकर जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। घटना हिसुआ था

नवादा: पिटाई के बाद मौत से गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा, पुलिस के खिलाफ फूटा आक्रोश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा में मामूली सी बात को लेकर हुए झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को मुख्य सड़क पर रखकर जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के कहरिया गांव की है। जहां दो परिवार के बीच में मामूली सी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति को बुरी तरह से पीटा गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 


मृतक की पहचान राजेंद्र चौधरी के रूप में हुई है जो कहरिया गांव के रहने वाले थे। मृतक के बेटे उपेंद्र चौधरी ने बताया कि 19 दिसंबर 2022 को मामूली सी बात को लेकर उनके चाचा से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसे परिवार वालों ने लाठी-डंडे से बुरी तरह से पीटा था। सिर में गंभीर चोट लग जाने के कारण उन्हें पटना में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई। 


घटना के दिन से ही उपेंद्र चौधरी हिसुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए दौड़ रहा था लेकिन आज तक पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इसी बात से गुस्साएं परिजनों ने आज कहरिया गांव के पास राजगीर-हिसुआ पथ को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस घटना के बाद हिसुआ पुलिस और सदर एसडीपीओ मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी है। 


पुलिस के खिलाफ लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। परिजनों की एक ही मांग है कि मारपीट होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की। मौत के बाद भी आज तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने इस मामले में एक पक्षीय कार्रवाई की है। जिसके कारण आजतक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। लोग पुलिस पर ही अब सवाल खड़े कर रहे हैं जो बेहद ही गंभीर मामला हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता