1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 10, 2019, 3:39:56 PM
- फ़ोटो
PATNA: राजधानी पटना के दीघा में रहने वाला एक परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा है. महानंद सिंह का पूरा परिवार न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है. दरअसल महानंद सिंह का पूरा परिवार दीघा थाना के माइका कॉलोनी में रहता है. पास में ही रहने वाले सर्बा राय जो हरनोट थाना में हवलदार के पद पर तैनात है, पेड़ काटने के विवाद को लेकर महानंद सिंह के पिता की बुरी तरह से पिटाई कर दी. हवलदार सर्बा राय ने महानंद सिंह के भतीजे पर भी अपने सरकारी बंदूक से गोली चला दी और उसके पिता को लाठी डंडे से पीटकर पैर तोड़ दिया गया. गनीमत रही कि इस घटना में दोनों की जान बच गई. भतीजे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये घटना पिछले 5 जुलाई की है. पीड़ित परिवार ने इस मामले में FIR भी दर्ज कराई. इसके बाद भी आरोपी हवलदार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. पीड़ित ने कई बार थाने और DSP कार्यालय का चक्कर भी लगाया बावजूद इसके आरोपी हवलदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. पीड़ित के मुताबिक हवलदार होने के कारण आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई और वो खुलेआम घूम रहा है. इंसाफ की गुहार लगाकर थक चुका परिवार अब आत्मदाह करने पर मजबूर है. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट