1st Bihar Published by: Updated Nov 21, 2022, 12:27:11 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: खबर बेगूसराय की है, जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना मंझौल ओपी क्षेत्र के महुआ मोड़ के पास की है। दरअसल, एक पिकअप वैन ने स्कूटी सवार को ठोकर मार दी, जिसके बाद युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, पिकअप वैन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ मंझौल ओपी क्षेत्र के महुआ मोड़ के पास पिकअप ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। ठोकर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक सवार युवक की जान चली गई। वहीं, एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
दरअसल, चार दोस्त दो बाइक से कावर झील घूमने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना की चपेट में आए एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो वहीं, दूसरे घायल है। इस घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।