ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

फोन पर बातचीत के दौरान महिला को हुआ प्यार, दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी से साथ भागी महिला, 15 दिन बाद पुलिस ने किया बरामद

JAMUI: जमुई में एक महिला को मोबाइल पर एक युवक से प्यार हो गया। दोनों हर दिन लंबी बात करते थे लेकिन महिला के पति को कभी इस बात का पता नहीं चल सका। महिला पर इश्क का बुखार ऐसा चढ़ा कि

फोन पर बातचीत के दौरान महिला को हुआ प्यार, दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी से साथ भागी महिला, 15 दिन बाद पुलिस ने किया बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई में एक महिला को मोबाइल पर एक युवक से प्यार हो गया। दोनों हर दिन लंबी बात करते थे लेकिन महिला के पति को कभी इस बात का पता नहीं चल सका। महिला पर इश्क का बुखार ऐसा चढ़ा कि उसने पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गयी। पति की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रेमी के साथ फरार दो बच्चों की मां को लक्ष्मीपुर पुलिस ने बरामद कर लिया है। मेडिकल जांच के बाद महिला का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया।


बताया जाता है कि जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव से 15 दिन पूर्व पति और दो बच्चों को छोड़कर एक महिला प्रेमी के साथ भाग गयी थी। महिला को लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस ने जमुई से बरामद कर लिया। जिसे कागजी प्रक्रिया पूरी कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज किया गया। जिसके बाद महिला ने प्रेमी को छोड़कर अपने पति के पास रहने की इच्छा जतायी। जिसके बाद पुलिस ने महिला को उसके पति के हवाले कर दिया। 


महिला की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव निवासी मिथुन ठाकुर की पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि किरण देवी को दो बेटा भी है। काफी दिनों से किरण देवी और पप्पू शर्मा के बीच फोन पर बातें होती थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया और दोनों 15 दिन पहले घर से दोनों फरार हो गए। जमुई में ही एक किराए के मकान में रहने लगे। जिसके बाद मिथुन ठाकुर ने पत्नी के गायब होने का मामला लक्ष्मीपुर थाना में दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 दिनों के बाद किरण देवी को बरामद कर मिथुन के हवाले कर दिया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता