ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

पेट्रोल पंप पर लूटपाट के दौरान पकड़ा गया एक बदमाश, कैश लेकर तीन अपराधी फरार

NALANDA: बिहारशरीफ के रेलवे क्रोसिंग स्थित शारदा फ्यूल सेंटर पर 4 की संख्या में आये बदमाशों ने काउंटर पर बैठे कर्मी को पिस्टल दिखाकर 20 हजार लूट लिये और मौके से फरार

पेट्रोल पंप पर लूटपाट के दौरान पकड़ा गया एक बदमाश, कैश लेकर तीन अपराधी फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहारशरीफ के रेलवे क्रोसिंग स्थित शारदा फ्यूल सेंटर पर 4 की संख्या में आये बदमाशों ने काउंटर पर बैठे कर्मी को पिस्टल दिखाकर 20 हजार लूट लिये और मौके से फरार हो गये। हालांकि तभी इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से एक बदमाश पकड़ लिया गया। जिसे पुलिस के हवाले किया गया है।


पेट्रोल पंप के मालिक सूरज कुमार ने बताया की आरोपी पेट्रोल लेने के बहाने 4 साथियों के साथ बाइक से पेट्रोल पम्प पर आया था। कैश काउंटर पर आकर पिस्टल की नोक पर 20 हजार रुपये लूट लिया और विरोध करने पर कर्मी को पिस्टल के वट से मारकर घायल कर दिया। अपराधियों को ऐसा करते देख आस-पास के लोग इकट्ठा हो गये। 


लोगों को देख अन्य आरोपी भाग गये जबकि एक अपराधी को लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। जिसके बाद लोगों ने आरोपी विनोद पासवान को पुलिस के हवाले कर दिया। घटनास्थल से पुलिस ने एक बाइक भी जब्त किया है। हीरो होन्डा स्पेलेंडर बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर BRO1AQ/4164 है। 


अस्थावां के रहने वाले विनोद पासवान ने बताया कि वो बेकसूर है। उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था वो पेट्रोल लेने के लिए शारदी फ्यूल सेंटर पर आया हुआ था। बाइक में तेल भरवाने के लिए उसने पैसे भी दिये। इसी दौरान तीन और लोग उसके पीछे-पीछे पहुंच गये। तीनों का नाम विनोद ने बताते हुए कहा कि रोहित, कुंदन और अमन उसके साथ पेट्रोल पंप पर आ गया। लूटपाट उन तीनों ने किया है और फंस हम गये हैं। विनोद ने बताया कि गलती उन तीनों युवकों ने की और लोग मुझे पकड़ लिये जबकि मैं बेकसूर हूं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।