ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

पेट्रोल पंप के टैंकर से शराब की तस्करी, 30 कार्टन वाइन बरामद, नये साल के जश्न के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे धंधेबाज

BEGUSARAI: बेगूसराय में शराबबंदी के बीच नए साल के जश्न में खपाने के लिए शराब की तस्करी तस्करों के द्वारा की जा रही है अब एक बार फिर तेल टैंकर से शराब तस्करी का खुलासा करते हुए

पेट्रोल पंप के टैंकर से शराब की तस्करी, 30 कार्टन वाइन बरामद, नये साल के जश्न के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे धंधेबाज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में शराबबंदी के बीच नए साल के जश्न में खपाने के लिए शराब की तस्करी तस्करों के द्वारा की जा रही है अब एक बार फिर तेल टैंकर से शराब तस्करी का खुलासा करते हुए उत्पाद थाना पुलिस ने तेल टैंकर के साथ करीब 30 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस द्वारा शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए तेज हुई कार्रवाई के बाद अब कारोबारी भी तरीका बदलने लगे हैं।


तस्कर अब छोटे-बड़े तेल टैंकर से भी शराब बरामद हो रहा है।  सोमवार की देर रात उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार के समीप से छोटे टैंकर में लोड शराब बरामद किया है।बताया जा रहा है कि पुलिस ने छापेमारी की तो टैंकर के अंदर डीजल-पेट्रोल के बदले शराब देखकर चौंक गई। मौके पर से कारोबारी फरार होने में सफल रहा। 


इस गिरफ्तारी के साथ ही उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर शराब पीने और बेचने के आरोप में 19 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी को सदर अस्पताल में कोरोना जांच एवं मेडिकल करवा कर न्यायालय भेज दिया गया है। उत्पाद अधीक्षक सौरभ कुमार ने बताया कि नए साल को देखते हुए लगातार उत्पाद विभाग की तीन टीम छापेमारी कर रही है इसी दौरान टैंकर से 30 कार्टून शराब बरामद किया गया है और शराब बेचने पीने के आरोप में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और यह उत्पाद विभाग की छापेमारी लगातार जारी रहेगी।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता