ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरू

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, पिस्टल दिखाकर पेट्रोल पंप कर्मी से की लूटपाट; CCTV फुटेज आया सामने

MOTIHARI: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के मोतिहारी से सामने आ रहा है, जहां बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, पिस्टल दिखाकर पेट्रोल पंप कर्मी से की लूटपाट; CCTV फुटेज आया सामने
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के मोतिहारी से सामने आ रहा है, जहां बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना केसरिया थाना क्षेत्र के गायत्री माया पेट्रोलियम सतर घाट रोड रामपुर की है।


लूट के वीडियो में देखा जा रहा है कि कैसे एक बाइक पर सावर हो कर तीन अपराधी ग्राहक बन कर आए और नोजल मैन को पहले गाड़ी में तेल डालने के लिए बोला जब वह तेल डालने लगा, तो इसी बीच दो बदमाश उसके पैकेट और हाथ में रखे पैसा हथियार दिखा कर लूट की घटना को अंजाम दे कर आसानी से फरार हो गया। 


गायत्री पंप के नोजल मैन पीड़ित राजू कुमार ने बताया कि वह पंप पर था, तभी बाइक सवार बदमाश वहां अपने साथियों के पहुंचा और गाड़ी में तेल डालने को कहा, फिर हथियार दिखा कर 46 हजार 700 रूपए लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद केसरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।