ब्रेकिंग
Bihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावाBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावा

बिहार : पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर पति की हत्या, अपराधियों ने गोली मारकर ली जान

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पत्नी के साथ हो रही छेड़खानी का विरोध करने पर अपराधियों ने पति की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद

बिहार : पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर पति की हत्या, अपराधियों ने गोली मारकर ली जान
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पत्नी के साथ हो रही छेड़खानी का विरोध करने पर अपराधियों ने पति की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद अपराध मौके से फरार हो गए. 


घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के गोड़धोबा गांव की है. मृतक गोड़ धोबा गांव निवासी किशोर यादव का 42 वर्षीय पुत्र अनुज यादव उर्फ कैलू है. हत्या का आरोप मृतक के चचेरे भाई के बेटे युगल यादव का पुत्र प्रमोद यादव पर लगा है. मृतक की पत्नी बबिता देवी ने बताया कि जब वह घर में अकेली थी तो घर में घुसकर प्रमोद यादव ने उसके साथ छेड़खानी की. पति जब घर पर लौट कर आया तो बबीता देवी ने अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद माहौल तनाव में बदल गया. 


पति ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो  प्रमोद यादव और उसके रिश्तेदारों ने मिलकर अनुज यादव के घर के बाहर फायरिंग करते हुए उअक्व सीने में गोली मार दी जिससे अनुज यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश घर से फरार हो गए. 


इधर हत्या की सूचना मिलते ही दीपनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. थानाध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि मृतक की पत्नी के साथ छेड़खानी हुई थी, उसी का विरोध करने पर अनुज यादव प्रमोद यादव के घर पर विरोध दर्ज करने के लिए गया हुआ था. इसी खुन्नस में प्रमोद यादव ने अपने रिश्तेदार को बुलाकर फायरिंग कर दी जिससे अनुज यादव की गोली लगने से मौत हो गई. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता