ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

पत्नी को एग्जाम दिलवाने गए पति का हो गया था अपहरण, अब बरामद हुआ शव, पत्नी का प्रेमी बना हत्यारा

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कोई अपराधिक खबर राज्य के किसी न किसी जिले से निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब ब

पत्नी को एग्जाम दिलवाने गए पति का हो गया था अपहरण, अब बरामद हुआ शव, पत्नी का प्रेमी बना हत्यारा
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कोई अपराधिक खबर राज्य के किसी न किसी जिले से निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब बिहार के बेगूसराय से एक अपहृत युवक का शव बरामद किया गया है। 


दरअसल, बिहार के बेगूसराय जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के जी डी कॉलेज में 2 दिसंबर को डंडारी थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी 20 वर्षीय नीतीश कुमार का अपने सुसराल खगड़िया जिले के रमणिया गांव पत्नी को परीक्षा दिलवाने जाने के दौरान अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद उसकी पत्नी जब परीक्षा देकर सेंटर से बाहर निकली तो अपने पति को बहार नहीं देख काफी खोजबीन किया, लेकिन उसे बाद भी कुछ मालूम नहीं चला। आखिकार थक- हार कर पत्नी से अपने पति के अपहरण कि सुचना नजदीकी रतनपुर थाना में दिया।  इतना ही नहीं पत्नी ने इस मामले में नामजद प्राथमिकी भी दर्ज करवाया। पत्नी ने अपने सौतेले भाई चाचा और ससुराल वालों पर अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी‌। 


इसके बाद पुलिस टीम द्वारा इनकी खोजबीन शुरू कई गई, इसी बीच साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव से नीतीश कुमार का शव मिला है। बदमाशों ने बेहरमी से हत्या कर शव फेंक दिया थ।  जिसकी पहचान सदर अस्पताल में पहुंचकर नीतीश के परिजनों ने किय। इस  घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है सभी का रो रो कर बुरा हाल है‌। 


इधर, इस घटना के दिन का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, इसी के आधार पर बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में बनाई गई टीम द्वारा  इस मामले का मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी नीतीश की पत्नी का प्रेमी बताया जा रहा है। एसपी योगेंद्र कुमार द्वारा बनाई गई टीम द्वारा नीतीश के  हत्या में शामिल दो बदमाश को गिरफ्तार किया गया। 


इस मामले में, एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी द्वारा नीतीश कुमार के गले में मफलर से फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। पुलिस टीम द्वारा इस मामले में सबुत के तौर पर मफलर के साथ एक बाइक और हथियार को बरामद किया गया है। मृतक के पत्नी के प्रेमी के द्वारा ही अपहरण कर हत्या की घटना को दिया गया अंजाम। जबकि पत्नी ने अपने सौतेले भाई पर अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।


फिलहाल एसपी योगेंद्र कुमार गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। उससे यह जानकारी ली जा रही है कि, उसके आलावा इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल थे। इसके साथ यह भी पता लगाया जा रहा की यह प्लानिंग कब से हो रही थी। साथ ही साथ पत्नी के प्रेमी द्वारा पति को किस वजह से अपहरण कर हत्या किया।


इधर, परिजनों के मुताबिक नीतीश कुमार की पत्नी अकेली बहन थी उसका सौतेला भाई और उसके ससुराल के अन्य लोग लगातार इसको जमीन को लेकर धमकी दे रहा था। परिजनों का आरोप है कि सौतेला भाई और अन्य परिजनों ने ही नीतीश कुमार के अपहरण कर हत्या कर दी। पुलिस अब कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता