ब्रेकिंग
Bihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावाBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावा

पत्नी की खुद ले ली जान, पति ने कहा.. कोरोना से हो गयी मौत

DESK : बात सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन खबर पक्की है। कोरोना महामारी की आड़ में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी पेशे से इंजीनियर थी और पति ने हत्या करने के बाद

पत्नी की खुद ले ली जान, पति ने कहा.. कोरोना से हो गयी मौत
Editor
2 मिनट

DESK : बात सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन खबर पक्की है। कोरोना महामारी की आड़ में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी पेशे से इंजीनियर थी और पति ने हत्या करने के बाद मौत का कारण कोरोना वायरस बताया। मामला आंध्र प्रदेश के तिरुपति से सामने आया है। यहां एक महिला की अधजली लाश बरामद हुई जिसकी अब पहचान कर ली गई है। 


दरअसल हैदराबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर भुनेश्वरी का शव पुलिस ने बरामद किया। भुनेश्वरी की मौत कैसे हुई इसकी तहकीकात जब पुलिस ने शुरू की तो बड़ी ही अजीबोगरीब कहानी सामने आ गई। उसके पति श्रीकांत रेड्डी ने ही भुनेश्वरी की हत्या की थी हालांकि श्रीकांत रेड्डी ने अपनी पत्नी के मौत का कारण कोरोना वायरस बताया था। इन दोनों की 18 महीने की एक बेटी भी है। कोरोना की वजह से भुनेश्वरी वर्क फ्रॉम होम में थी। श्रीकांत खुद भी एक इंजीनियर है लेकिन पिछले दिनों उसकी नौकरी चली गई थी। 


श्रीकांत ने अपनी पत्नी भुनेश्वरी की हत्या किस वजह से की इस बारे में उसने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन पुलिस ने जब उसके अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो एक वीडियो में श्रीकांत अपने साथ एक बड़ा सूटकेस लेकर निकलता नजर आया। इस वीडियो में श्रीकांत ने एक हाथ में अपनी बेटी को लिया हुआ है और दूसरे हाथ से सूटकेस को घसीट रहा है। बताया जा रहा है कि इसके बाद श्रीकांत ने अपनी पत्नी का शव जलाने की कोशिश की लेकिन तो पूरी तरह नहीं जला। श्रीकांत ने अपने परिवार और रिश्तेदारों को बताया कि भुनेश्वरी की मौत कोरोना से हुई है।

टैग्स