ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

पत्नी के रहते शख्स ने किन्नर से कर ली शादी, सदमें में प्रेग्नेंट बीवी ने खा लिया जहर

ARRAH: हिंदू मैरिज ऐक्ट 1955 की धारा 17 के मुताबिक, यदि कोई शख्स पहली पत्नी या पति के जिंदा रहते दूसरी शादी करता है तोयह गैरकानूनी है और उसे सजा हो सकती है। यह सब जानते हुए आर

पत्नी के रहते शख्स ने किन्नर से कर ली शादी, सदमें में प्रेग्नेंट बीवी ने खा लिया जहर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: हिंदू मैरिज ऐक्ट 1955 की धारा 17 के मुताबिक, यदि कोई शख्स पहली पत्नी या पति के जिंदा रहते दूसरी शादी करता है तोयह गैरकानूनी है और उसे सजा हो सकती है। यह सब जानते हुए आरा में एक शख्स ने ऐसी गलती की। प्रेग्नेंट पत्नी को छोड़कर उसने एक किन्नर से शादी रचा ली। पति की इस करतूत से पत्नी को काफी सदमा लगा। उसने जहर खा ली और जान देने की कोशिश की। जहर खाने के बाद महिला की तबीयत ऐसी बिगड़ी की उसे आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।


 मामला भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव की है। किन्नर से शादी करने वाले शख्स का नाम मधु साव है जो ना तो अपनी गर्भवती पत्नी को देखने आता है और ना ही उसे खर्च देता है। पीड़िता 20 वर्षीय रानी देवी किसी तरह अपना और अपने कोख में पल रहे बच्चे का भरण पोषण करती है। अस्पताल में भर्ती रानी ने बताया कि उसके पति का दिल किन्नर पर आ गया है दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली है उसका पति उसे अब पसंद नहीं करता है। 


जबकि वो उसके बच्चे की मां बनने वाली है। इससे भी उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह खुद कहता है कि तुमसे मुझे कोई मतलब नहीं है। बार-बार कहता था कि जहर खाकर मर जाओं मुझे छुटकारा मिल जाएगा। आए दिन वो इस तरह की बात करता था। जिससे रानी डिप्रेशन में चली गयी और पेट में बच्चा रहने के बावजूद इतना बड़ा कदम उठा लिया। उसने घर पर जाकर जहर खा लिया। पीड़िता रानी कहती है कि तीन साल पहले ही उसकी शादी मधु से हुई थी। तीन साल के अंदर एक किन्नर उसकी जिन्दगी में आ गयी। अब वो दिन रात उसी के चक्कर में रहता है। मेरी और होने वाले बच्चे की उसे फिक्र तक नहीं है। अस्पताल में भर्ती पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है।