ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

पत्नी का सिर धड़ से अलग किया और हाथ में लेकर घूमता रहा सिरफिरा, गिरफ्तार

MADHEPURA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से आपराधिक मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा म

पत्नी का सिर धड़ से अलग किया और हाथ में लेकर घूमता रहा सिरफिरा, गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHEPURA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से आपराधिक मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधेपुरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक पति अपनी पत्नी का  सिर धड़ से अलग किया और हाथ में लेकर घूमता रहा। उसके बाद जब पुलिस टीम को इसकी सुचना दी गई तब जाकर इस युवक की गिरफ़्तारी हुई है। 


जानकारी के मुताबिक मधेपुरा में एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। धारदार हथियार से वार करके उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। हत्या करने के बाद सनकी पति अपनी पत्नी के कटे हुए सिर को हाथ में लेकर घूमता रहा। यह देखकर लोगों के बीच सनसनी फैल गयी। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई की और हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया। 


बताया जा रहा है कि कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र में रामनगर महेश पंचायत स्थित पोखरिया टोला वार्ड नंबर 2 निवासी अर्जुन शर्मा ने अपनी पत्नी पर दबिया से काट दिया। अपनी पत्नी का धड़ उसने सिर से अलग कर दिया. सिर काटने के बाद वो उसे हाथ में लेकर घूमता रहा। जिससे लोगों के बीच सनसनी फैल गयी.वहीं इसकी सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। 


मधेपुरा पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, पत्नी की हत्या करने वाले आरोपित अर्जुन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि 16 सितंबर सोमवार की सुबह करीब 7 बजे श्रीनगर थाना के थानाध्यक्ष को सूचना मिली की पोखड़िया गांव के वार्ड नंबर 2 निवासी अर्जुन शर्मा ने अपनी पत्नी पूजा देवी (35वर्ष) की हत्या धारदार दबिया के वार से कर दी। अपनी पत्नी के सिर को उसने काट दिया। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घरेलू विवाद में इस हत्या को अंजाम दिया गया। 


उधर, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया और मृतका पूजा देवी के शव को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दबिया को भी बरामद कर लिया है। वहीं मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।