Hindi News / news / विधानपरिषद में परिवहन विभाग की बजट पर चर्चा के दौरान भिड़े संजय मयूख...

विधानपरिषद में परिवहन विभाग की बजट पर चर्चा के दौरान भिड़े संजय मयूख और सुबोध रॉय, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं

1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 15, 2019, 5:19:59 PM

विधानपरिषद में परिवहन विभाग की बजट पर चर्चा के दौरान भिड़े संजय मयूख और सुबोध रॉय, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं

- फ़ोटो

PATNA: विधानपरिषद में बीजेपी एमएलसी संजय मयूख और राजद एमएलसी सुबोध रॉय के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई. दोनों के बीच काफी देर तक तीखी नोक झोंक हुई. जिससे सदन में शोर शराबा होता है. दरअसल परिवहन विभाग की बजट पर चर्चा के दौरान संजय मयूख ने राजद शासनकाल का जिक्र करते हुए कई आरोप लगाए. जिसका राजद के एमएलसी सुबोध रॉय ने पूरजोर विरोध किया. इस दौरान दोनों के बीच जमकर नोक-झोंक भी हुई. दोनों के बीच बहस इस कदर बढ़ गया की सभापति को हस्ताक्षेप करना पड़ा. सभापति के हस्ताक्षेप के बाद दोनों नेता शांत हुए. साथ ही सभापति ने दोनों सदस्यों के अपशब्दों को सदन की कार्यवाही से निकालने का आदेश दिया. पटना से गणेश की रिपोर्ट