1st Bihar Published by: 8 Updated Aug 04, 2019, 1:38:01 PM
- फ़ोटो
PATNA : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू पटना यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। वेंकैया नायडू में पटना यूनिवर्सिटी के सेंट्रल लाइब्रेरी के शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के साथ बिहार के साथ राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित अन्य गणमान्य मौजूद हैं। सेंट्रल लाइब्रेरी के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन करने के पहले उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पुस्तकालय का निरीक्षण भी किया। उन्होंने पुस्तकालय में रखी पांडुलिपियों के अलावा पुरानी पुस्तकों को भी देखा। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट