Hindi News / news / पटना : STF ने 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, हत्या और लूट की...

पटना : STF ने 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, हत्या और लूट की कई वारदात में थे शामिल

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 20, 2019, 7:38:00 PM

पटना : STF ने 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, हत्या और लूट की कई वारदात में थे शामिल

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एसटीएफ को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एसटीएफ ने 7 कुख्यात अपराधियों को धर दबोचा है. इसमें मोस्ट वांटेड अपराधी रंजीत कुमार और उसके 6 गुर्गे शामिल हैं. गिरफ्तार अपराधी हत्या और लूट की वारदात में शामिल थे. STF की टीम ने इन अपराधियों को वैशाली जिले के भगवानपुर गांव से दबोचा है. मिली जानकारी के मुताबिक एसटीएफ की पकड़ में आये ये सभी अपराधी कई लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे थे. पुलिस को इन अपराधियों को कई दिनों से तलाश थी. आखिरकार बिहार एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी. इनके पास से एक देसी पिस्टल और गोली बरामद किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक ये अपराधी बीते दिन वैशाली जिले के महुआ में होटल के गार्ड को गोली मारकर हत्या कर दिए थे. ये अपराधी मुजफ्फरपुर मुथुट फाइनेंस लूटकांड, विदुपुर पेट्रोल पंप लूटकांड, यूनियन बैंक लूटकांड, कुढ़नी एसबीआई बैंक डकैती और आर्म्स एक्ट के केस में शामिल थे. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट