Hindi News / news / सिपाही जी बन गए थाना मैनेजर, पटना एसएसपी ने 75 सिपाहियों को दी...

सिपाही जी बन गए थाना मैनेजर, पटना एसएसपी ने 75 सिपाहियों को दी जिम्मेदारी

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 15, 2019, 8:02:31 AM

सिपाही जी बन गए थाना मैनेजर, पटना एसएसपी ने 75 सिपाहियों को दी जिम्मेदारी

- फ़ोटो

PATNA : पटना जिला के 75 सिपाहियों के किस्मत का ताला खुल गया है। एसएसपी गरिमा मलिक ने जिले के 75 सिपाहियों को थाना मैनेजर के तौर पर तैनात करने का फैसला लिया है। थाना मैनेजर की भूमिका में सिपाही जी अब थाने के रखरखाव का जिम्मा संभालेंगे। थाना मैनेजर की भूमिका में तैनात सिपाही पुलिस स्टेशन के रखरखाव, साफ-सफाई, बिजली, टेलीफोन, कंप्यूटर, इंटरनेट, सीसीटीवी और गाड़ियों के मेंटेनेंस का कामकाज देखेंगे। बिहार के डीजीपी के निर्देश पर तात्कालिक रूप से सिपाहियों को थाना मैनेजर के पद पर तैनात किया गया है। सिपाही जी थाना मैनेजर की भूमिका में तब तक काम करते रहेंगे जब तक और मैनेजमेंट की डिग्री वाले लोगों को पुलिस विभाग थानों में तैनात नहीं कर लेता।