Hindi News / news / पटना SSP गरिमा मलिक ने अपराधियों के सामने खड़े किए हाथ, कहा- लोग...

पटना SSP गरिमा मलिक ने अपराधियों के सामने खड़े किए हाथ, कहा- लोग अपनी बाइक की करें सुरक्षा और लगाकर रखें एक्स्ट्रा लॉक

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 12, 2019, 9:27:30 PM

पटना SSP गरिमा मलिक ने अपराधियों के सामने खड़े किए हाथ, कहा- लोग अपनी बाइक की करें सुरक्षा और लगाकर रखें एक्स्ट्रा लॉक

- फ़ोटो

PATNA: राजधानी पटना में अगर आपकी अपनी बाइक है और अगर आप उसे चलाते हैं तो भाई उसकी सुरक्षा भी अब आपके जिम्मे है. पटना पुलिस आपकी बाइक की रक्षा नहीं करेगी और इसकी देखभाल आपको खुद करनी पड़ेगी. जी हां. ये हम नहीं कह रहे बल्कि यह कह रही हैं पटना की एसएसपी गरिमा मलिक. https://youtu.be/zt5-b7kU8w8 खुद करें बाइक की सुरक्षा एसएसपी गरिमा मलिक ने कहा है कि लोगों को अपनी बाइक की खुद भी सुरक्षा करनी चाहिए. उन्हें अपनी बाइक में एक्स्ट्रा लॉक लगाकर रखना चाहिए जिससे बाइक चोर उसे तोड़ नहीं सके. एसएसपी ने लोगों को नसीहत देते हुए कहा है कि हमारी पुलिस उन चोर उचक्कों को पकड़ने में लगी है जो दो पहिया और चार पहिया वाहनों की चोरी कर रहे हैं और इस बीच आप अपनी गाड़ी की सुरक्षा खुद करें. बाइक चलाने वाले हो जाएं सावधान अब एसएसपी गरिमा मलिक ये बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रही थी या फिर सही मायनों में लोगों को नसीहत दे रही थी ये बात तो खुद एसएसपी महोदया जाने लेकिन इतना तो तय है कि अगर आप आने वाले दिनों में इस मुसीबत में फंसते हैं तो भई इसकी जिम्मेदारी खुद आपके उपर ही होगी. पटना पुलिस आपको इस मामले में शायद कोई मदद नहीं पहुंचा पाए. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट