1st Bihar Published by: Updated Jun 27, 2021, 4:37:02 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर अब नया अलर्ट जारी किया है. बिहार की राजधानी पटना, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, गोपालगंज, सारण, सीवान और वैशाली जिले के कुछ भागों में शाम के 6 बजे तक वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है. इस दौरान लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है.
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पटना जिला के दानापुर, मनेर, फुलवारी शरीफ, पटना सदर, गोपालगंज के विजयपुर, भोरे, कटेया, फुलवरिया, थावे, हथुआ, सीवान के महाराजगंज, दरौंधा, बरहरिया, गुठनी, हसनपुरा, हुसैनगंज, दारौली, मैरवा, नौतन, पचरूखी, रघुनाथपुर, सिसवन, सिवान सदर, अंदर, सारण के परसा, गरखा, गरखा, सोनपुर दरियावपुर और वैशाली के लालगंज, हाजीपुर प्रखण्ड में अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है. लोग यदि खूले में हैं तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें. ऊंचे पेड़-पौधों और बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रहें. मौसम विभाग ने 5 जिलों में शाम के 6 बजे तक वज्रपात के साथ-साथ बारिश की संभावना जतायी है.