ब्रेकिंग
बिहार में बालू माफिया का दुस्साहस: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम के साथ की हाथापाई, वीडियो वायरलबिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'बिहार में बालू माफिया का दुस्साहस: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम के साथ की हाथापाई, वीडियो वायरलबिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'

पटना : शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे के भाई समेत दो लोगों को लगी गोली, पूर्व मुखिया की बेटी की थी शादी

PATNA : पटना जिले में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग का एक और नया मामला सामने आया है. पटना के पालीगंज इलाके में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की वजह से दूल्हे के भाई समेत दो लोगों को गोली लगी घटना

पटना : शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे के भाई समेत दो लोगों को लगी गोली, पूर्व मुखिया की बेटी की थी शादी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना जिले में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग का एक और नया मामला सामने आया है. पटना के पालीगंज इलाके में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की वजह से दूल्हे के भाई समेत दो लोगों को गोली लगी घटना सिंगोड़ी थाना इलाके के मुरार चक गांव की है. यहां की पूर्व मुखिया सुनीता देवी की बेटी की शादी हो रही थी. भोजपुर जिले से बारात आई थी. सब कुछ बड़े हर्ष और उल्लास के साथ हो रहा था. लेकिन जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग होने लगी फायरिंग की वजह से दूल्हे के छोटे भाई के सिर में गोली चलेगी इसके अलावा एक और व्यक्ति को गोली लगी है.


दूल्हे के भाई को गोली लगने के बाद शादी समारोह का माहौल बिगड़ गया. अफरा-तफरी फैल गई. आनन-फानन में गोली लगने से घायल अमरेंद्र कुमार को इलाज के लिए लोक पास के एक नर्सिंग होम में ले गए. शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे पटना एम्स रेफर कर दिया. लेकिन खबर यह है कि लड़के पक्ष के लोग उसे एम्स ले जाने की बजाय दूसरे नर्सिंग होम में लेकर चले गए. अमरेंद्र का इलाज फिलहाल एक प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है. इस मामले को लेकर कोई भी बताने को तैयार नहीं की गोली किसने चलाई. पुलिस जानकारी इकट्ठा करने में जुटी हुई है.


बता दें 2 दिन पहले ही पटना के दानापुर इलाके में जयमाला के दौरान शादी समारोह में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई थी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया के जरिए सामने आया था. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था. आपको बता दें कि हर्ष फायरिंग में अगर किसी को गोली नहीं मिलेगी तो 2 साल तक की सजा हो सकती है लेकिन इसके बावजूद लोग शादी समारोह में धड़ल्ले से फायरिंग करते नजर आते हैं.

टैग्स