Hindi News / news / पटना सेक्स रैकेट : राजद MLA के क्वार्टर पर लड़की सप्लाई मामले ने...

पटना सेक्स रैकेट : राजद MLA के क्वार्टर पर लड़की सप्लाई मामले ने पकड़ा तूल, पप्पू यादव ने कहा जल्द केस हो दर्ज

1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 23, 2019, 10:33:24 AM

पटना सेक्स रैकेट : राजद MLA के क्वार्टर पर लड़की सप्लाई मामले ने पकड़ा तूल, पप्पू यादव ने कहा जल्द केस हो दर्ज

- फ़ोटो

PATNA : पटना सेक्स रैकेट का मामला दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है. देह का धंधा चलाने वाली अनिता और 12 साल की मासूम के कबूलनामे के बाद सवालों के घेरे में हैं राजद के संदेश वाले विधायक अरुण यादव. इस खबर के फैलने के बाद पप्पू यादव ने ट्वीट कर कहा है कि ऐसे नेताओं पर पोस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए.साथ ही पप्पू यादव ने कहा कि स्पीडी ट्रायल के जरिए ऐसे विधायक पर तेजी से कार्रवाई करने की जरूरत है ताकि नाबालिग बच्ची को इंसाफ मिल सके. आपको बता दें कि सेक्स रैकेट की सरगना ने जब से यह बताया है कि वो खुद 12 साल की नाबालिक लड़की को लेकर पटना में विधायक अरुण यादव के घर गई थी तब से मामले ने और तूल पकड़ लिया.