1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 27, 2019, 2:37:23 PM
- फ़ोटो
PATNA : पटना सेक्स रैकेट कांड में नाबालिग के साथ रेप करने वाले आरा वाले इंजीनियर को पुलिस ने धर दबोचा है. खबर के मुताबिक पुलिस ने इंजीनियर के साथ और 2 लोगों को उठा लिया है. विधायक के खिलाफ भी जुटाए जा रहे हैं सबूत सेक्स रैकेट की संचालिका अनिता और पीड़ित नाबालिग लड़की ने जब से RJD विधायक के आवास पर जाने की बात कही तब सियासी गलियारे में भी हलचल तेज है. पुलिस लगातार छापेमारी कर सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंड संजय ऊर्फ जीजा तक पहुंचना चाह रही है. खबर यह भी है कि पुलिस विधायक के खिलाफ भी सबूत जुटाने में लगी है. अंदरखाने से खबर यह भी आ रही है कि जल्द ही पुलिस विधायक से इस मामले में पूछताछ कर सकती है. जीजा खोलेगा सफेदपोशों के राज सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंट जीजा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बेचैन है. पुलिस लगातार आरा से पटना तक रेड कर रही है. पुलिस का कहना है कि संजय ऊर्फ जीजा के पास इस सेक्स रैकेट को लेकर सारी जानकारी है. पुलिस का यह भी कहना है कि जीजी की गिरफ्तारी के बाद सब राज खुल जाएगा कि लड़कियों की सप्लाई कहां कहां और किस किस के पास होती थी.