Hindi News / news / पटना एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, कुख्यात महिला नक्सली रेखा देवी को धर...

पटना एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, कुख्यात महिला नक्सली रेखा देवी को धर दबोचा

1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 12, 2019, 8:09:39 PM

पटना एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, कुख्यात महिला नक्सली रेखा देवी को धर दबोचा

- फ़ोटो

PATNA: पटना एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है. राजधानी पटना से महिला नक्सली रेखा देवी को गिरफ्तार किया गया है. रेखा देवी उर्फ जानकी पर बम ब्लास्ट करने, हथियार सप्लाई करने और लेवी वसूलने जैसे कई मामले दर्ज है. बिहार एसटीएफ और एसएसपी की संयुक्त कार्रवाई में महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया है. मुजफ्फरपुर के कई थाने में नक्सली रेखा देवी के खिलाफ मामला दर्ज है. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट