ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात जयजय, कई संगीन मामलों में थी तलाश, पटना में चला रहा था ई रिक्शा

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दर्जनों हत्या, लूट, डकैती, समेत अन्य मामलों में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश ज

पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात जयजय, कई संगीन मामलों में थी तलाश, पटना में चला रहा था ई रिक्शा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दर्जनों हत्या, लूट, डकैती, समेत अन्य मामलों में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश जयजय सहनी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जयजय सहनी पटना के कंकड़बाग इलाके में ई रिक्शा चलाता था।


मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि जयजय सहनी पर पुरैनी थाना एवं आस-पास के थाना में कई संगीन मामले दर्ज हैं और इसके आतंक से क्षेत्र के लोगों में डर बना रहता था। पुलिस को काफी दिनों से से इसकी तलाश थी। कुख्यात जयजय सहनी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया था। उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पटना के कंकड़बाग कॉलोनी से कुख्यात अपराधकर्मी जयजय सहनी को गिरफ्तार कर लिया। जयजय पटना में पहचान छिपाकर ई रिक्शा चलाता था।


गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर पुलिस ने उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के मजहरपट्टी के बांसबिट्टी में  छापेमारी कर एक कट्टा, दो गोली और स्मैक की पुड़िया को बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने इसके साथी अपराधी उदय कुमार को भी स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि पकड़ाये गये दोनों ही अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता