Hindi News / news / पटना-कोलकाता के बीच 31 मई तक नहीं चलेगी फ्लाइट, तीन शहरों के लिए...

पटना-कोलकाता के बीच 31 मई तक नहीं चलेगी फ्लाइट, तीन शहरों के लिए उड़े विमान

1st Bihar Published by: Updated May 28, 2020, 5:49:43 AM

पटना-कोलकाता के बीच 31 मई तक नहीं चलेगी फ्लाइट, तीन शहरों के लिए उड़े विमान

- फ़ोटो

PATNA : लॉकडाउन 4 में फ्लाइट शुरू होने के बावजूद पटना और कोलकाता के बीच विमान सेवा 31 मई तक टल गई है। पटना एयरपोर्ट प्रबंधन की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक अब पटना कोलकाता के बीच विमान सेवा को लेकर फैसला 1 जून को हो पाएगा। इसके पहले इंडिगो ने पटना से कोलकाता के लिए 25 मई से सेवा शुरू करने की बात कही थी लेकिन फिलहाल यह संभव नहीं हो सका है। 


बुधवार को पटना से 3 शहरों के लिए विमान उड़ान भर पाए। कुल 10 जोड़ी विमानों का परिचालन हुआ। मुंबई और दिल्ली के अलावे बेंगलुरु से कुल 1728 यात्री पटना पहुंचे और इन्हीं शहरों के लिए 687 यात्री रवाना हुए। पटना-अमृतसर के बीच भी बुधवार को फ्लाइट नहीं चल सकी। 


उधर मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर यात्रा करने से रोके गए 2 यात्रियों की जांच कराई गई है। पीएमसीएच में बुधवार को इन दोनों मरीजों का सैंपल लिया गया। आज इन दोनों यात्रियों की रिपोर्ट आएगी। आपको बता दें कि मंगलवार को एयरपोर्ट पर यात्रा करने पहुंचे इन दोनों स्क्रीनिंग के बाद इन्हें संदिग्ध पाते हुए सैंपल टेस्ट के लिए भेज दिया गया था।