Hindi News / news / पटना से आज 1498 यात्री जाएंगे दिल्ली, राजेन्द्र नगर टर्मिनल से खुलेगी स्पेशल...

पटना से आज 1498 यात्री जाएंगे दिल्ली, राजेन्द्र नगर टर्मिनल से खुलेगी स्पेशल ट्रेन

1st Bihar Published by: Updated May 12, 2020, 10:40:55 AM

पटना से आज 1498 यात्री जाएंगे दिल्ली, राजेन्द्र नगर टर्मिनल से खुलेगी स्पेशल ट्रेन

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना से आज पहली स्पेशल ट्रेन दिल्ली के लिए खुलेगी. राजेंद्र नगर टर्मिनल से खुलने वाली ट्रेन में कुल 1498 यात्री सफर करेंगे. आज दिल्ली के लिए खुलने वाली स्पेशल ट्रेन में एसी फर्स्ट क्लास के अंदर 57 यात्री. एसी सेकंड क्लास में 377 और थर्ड क्लास में 1064 यात्री सफर करेंगे रेलवे की तरफ से ट्रेन के परिचालन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है.

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने कहा है कि ट्रेन से सफर करने की इजाजत केवल उन्हीं यात्रियों को दी जाएगी जो मेडिकल फिट होंगे. यात्रा करने से पहले यात्रियों की जांच की जाएगी. जिनको सर्दी और बुखार है उनको यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी. 


पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से आज शाम 7:20 पर ट्रेन खुलेगी. 7:30 बजे या पटना जंक्शन पहुंचेगी और उसके बाद इसका अगला स्टॉपेज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होगा. इसके बाद प्रयागराज और फिर कानपुर सेंट्रल के बाद सीधे यह ट्रेन नई दिल्ली में रुकेगी.  बता दें कि लॉकडाउन के बाद यह पहली ट्रेन होगी जो पटना आज दिल्ली के लिए खुलेगी.