पटना से दिल्ली जाने वाली संपूर्ण क्रांति बुधवार को कैंसिल रहेगी, 31 मार्च तक गुरुवार को दिल्ली से वापस भी नहीं आएगी

पटना से दिल्ली जाने वाली संपूर्ण क्रांति बुधवार को कैंसिल रहेगी, 31 मार्च तक गुरुवार को दिल्ली से वापस भी नहीं आएगी

PATNA : नई दिल्ली पटना के बीच चलने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 31 मार्च तक हफ्ते में एक दिन रद्द रहेगी। पटना से दिल्ली जाने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस बुधवार के दिन कैंसिल रहेगी जबकि गुरुवार को दिल्ली से पटना आने वाली संपूर्ण क्रांति भी रद्द रहेगी। रेलवे ने संपूर्ण क्रांति के अलावा कई अन्य ट्रेनों को आर्थिक रूप से कैंसिल किया है जबकि कई ट्रेनों के सचिव को बढ़ाया गया है। 


संपूर्ण क्रांति के अलावे 31 मार्च तक जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें 13345 वाराणसी सिंगरौली, 13346 सिंगरौली वाराणसी और 13346 शक्तिनगर चोपन एक्सप्रेस शामिल हैं। 


रेलवे की तरफ से परिचालन की दिनों में कमी करके चलाई जाने वाली ट्रेनों में 12023 हावड़ा पटना, 12024 पटना हावड़ा, 12365 पटना रांची, 12366 रांची पटना शामिल हैं। 12397 गया नई दिल्ली, 12398 नई दिल्ली गया, 12561 जयनगर नई दिल्ली, 12562 नई दिल्ली जयनगर, 13239 पटना कोटा, 13240 कोटा पटना, 15203 बरौनी लखनऊ, 15204 लखनऊ बरौनी, 15211 दरभंगा अमृतसर, 15212 अमृतसर दरभंगा, 13307 धनबाद फिरोजपुर, 13308 फिरोजपुर धनबाद, 15273 रक्सौल आनंद विहार, 15274 आनंद विहार रक्सौल, 12557 मुजफ्फरपुर आनंद विहार, 12 558 आनंद विहार मुजफ्फरपुर, 13257 दानापुर आनंद विहार और 13258 आनंद विहार दानापुर शामिल हैं।