1st Bihar Published by: Updated Aug 27, 2021, 10:13:08 PM
- फ़ोटो
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी है। चिड़िया से टकराने के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी है।
इंडिगो की यह फ्लाइट पटना से दिल्ली जा रही थी। तभी चिड़िया से टकराने के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। इंडिगो की फ्लाइट में कुल 125 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।