ब्रेकिंग
30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट

समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत

समस्तीपुर के शिवाजीनगर में करेह नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है, तीनों का शव नदी से बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। करेह नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई, जिससे गांव में मातम पसरा हुआ है। 


घटना करेह नदी के बरियाही घाट पुल के समीप हुई, जहां तीनों बच्चे नदी में डूब गए। बताया जा रहा है कि तेज धारा के कारण वे पानी में बह गए और बाहर नहीं निकल सके। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो बच्चों के शव नदी से बाहर निकाल लिए हैं, जबकि तीसरे बच्चे के शव को गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद निकाल लिया गया है।


 तीनों बच्चों की पहचान परसा पंचायत के बोरज गांव निवासी सुदर्शन झा के पुत्रों के रूप में हुई है। इनमें आदित्य कुमार झा (15 वर्ष), हर्षनाथ कुमार झा (13 वर्ष) और कार्तिक कुमार झा (11 वर्ष) शामिल हैं। सबसे छोटे कार्तिक का शव भी बरामद कर लिया गया है।


घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी अंचल अधिकारी मनीष चौधरी, बीडीओ आलोक कुमार सिंह और शिवाजीनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे।।इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से लोग काफी सदमें में हैं, वही इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है, परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता