ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

पटना से बड़ी खबर: दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, दानापुर से अगवा दो बच्चे बिक्रमगंज से बरामद

PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की दो बड़ी खबर आ रही है। पहली खबर पटना के रामकृष्णा नगर इलाके से है जहां जकरिया पुल के पास दम घुटने से दो मजदूर की मौत हो गयी है। बताया जाता है

पटना से बड़ी खबर: दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, दानापुर से अगवा दो बच्चे बिक्रमगंज से बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की दो बड़ी खबर आ रही है। पहली खबर पटना के रामकृष्णा नगर इलाके से है जहां जकरिया पुल के पास दम घुटने से दो मजदूर की मौत हो गयी है। बताया जाता है कि दोनों मजदूर मेन हॉल की सफाई का काम कर रहे थे। नमामि गंगे योजना के तहत मेन हॉल की सफाई के दौरान दोनों की दम घुटने से मौत हो गयी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।


 किसी तरह दोनों मजदूरों को मेन हॉल से बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने के दौरान दोनों मजदूरों की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देख पुलिस भी पहुंच गयी। जिसके बाद वहां काम कर रहे अन्य कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। 


फिलहाल पुलिस दोनों मजदूरों क पहचान में जुटी है। घटना को लेकर साइट पर काम कर रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है। वही दूसरी खबर दानापुर से आ रही है जहां स्कूल वैन के ड्राइवर ने दो स्कूली बच्चों का अपहरण कर लिया। हालांकि समय रहते वैन को बिक्रम पुलिस ने पकड़ लिया। वैन के ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया। 


बरामद बच्चों में एक छात्र और एक छात्रा हैं। इन बच्चों से जब पूछताछ की गयी तो बच्चों ने बताया कि वे दोनों दीघा के संत माइकल स्कूल के छात्र हैं। दोनं का घर दानापुर कैंट में है। बच्चों से मोबाइल नंबर लेकर पुलिस ने उनके परिजनों से बात करायी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तार स्कूल वैन ड्राइवर से भी पूछताछ की जा रही है।
   


टैग्स