Hindi News / news / पटना : 12वीं की छात्रा ने भाई और मंगेतर को मैसेज किया- प्लीज...

पटना : 12वीं की छात्रा ने भाई और मंगेतर को मैसेज किया- प्लीज हेल्प मी और हो गई लापता, 2 मार्च को थी शादी

1st Bihar Published by: Updated Jan 28, 2020, 8:16:57 AM

पटना : 12वीं की छात्रा ने भाई और मंगेतर को मैसेज किया- प्लीज हेल्प मी और हो गई लापता, 2 मार्च को थी शादी

- फ़ोटो

PATNA: कॉलेज ऑफ कॉमर्स में 12वीं में पढ़ने वाली रामकृष्णा नगर के एनटीपीसी कॉलोनी की छात्रा तीन दिन से लापता है. आखिरी बार वह अपने घर से कॉलेज एडमिट कार्ड लाने के लिए निकली थी. छात्रा का मोबाइल भी ऑफ आ रहा है. 

छात्रा ने आखिरी बार अपने भाई और मंगेतर को प्लीज हेल्प मी का मैसेज किया था और उसके दो घंटे बाद ही उसका फोन ऑफ हो गया और उसका कुछ पता नहीं चल रहा.

लापता छात्रा के पिता ने पत्रकार नगर थाने में मामला दर्ज कराया है. परिजन किसी अनहोनी को लेकर डरे हुए हैं. पिता ने बताया कि दो मार्च को उसकी शादी होनी थी. शनिवार को कॉलेज गई बेटी ने अपने पिता को 4 बजे फोन किया था और कहा कि एडमिट कार्ड मिलने में देर हो रहा है अभी और समय लगेगा. कुछ देर बाद फिर से उसने अपने पिता को फोन किया और कहा कि सिर दर्द हो रहा है और दिमाग काम नहीं कर रहा है. उसके कुछ देर बाद उसने मंगेतर और भाई को प्लीज हेल्प मी का मैसेज किया. घर वाले फोन करते रहे पर उसने फोन रिसीव नहीं किया  और फिर फोन ऑफ हो गया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच कर रही है. कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी देखा गया पर कुछ पता नहीं चल सका है.