Hindi News / news / संघ और उसके सहयोगी संगठन के पदाधिकारियों पर खतरा, स्पेशल ब्रांच के एडीजी...

संघ और उसके सहयोगी संगठन के पदाधिकारियों पर खतरा, स्पेशल ब्रांच के एडीजी की सफाई.. इनपुट के बाद शुरू हुई थी मॉनिटरिंग

1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 18, 2019, 8:37:51 AM

संघ और उसके सहयोगी संगठन के पदाधिकारियों पर खतरा, स्पेशल ब्रांच के एडीजी की सफाई.. इनपुट के बाद शुरू हुई थी मॉनिटरिंग

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में संघ और उसके सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों को खतरा है। बिहार पुलिस के स्पेशल ब्रांच के एडीजी ने खुद इसकी जानकारी दी है। https://www.youtube.com/watch?v=r-tj_Ce37ZA&t=125s स्पेशल ब्रांच की तरफ से संघ और उसके सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों की मॉनिटरिंग के मामले में दिलचस्प मोड़ आ गया है। स्पेशल ब्रांच के एसपी की तरफ से जारी पत्र के बाद शुरू हुए सियासी बवाल को एडीजी स्पेशल ब्रांच ने यह सफाई देकर खत्म करने की कोशिश की है कि बिहार में संघ और उसके सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों की सुरक्षा को लेकर खतरे का इनपुट मिला था। स्पेशल ब्रांच के एडीजी जीएस गंगवार ने आज इस मामले में खुद सफाई देते हुए कहा कि संघ और उसके पदाधिकारियों के बारे में सुरक्षा को लेकर गंभीर इनपुट मिले थे। जिसे हलके तरीके से लेते हुए एसपी के लेवल पर पत्र जारी कर दिया गया। एडीजी स्पेशल ब्रांच ने कहा है कि इस मामले की जांच हो रही है। वह पत्र पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते लेकिन इस बात की जांच कराई जा रही है कि एसपी ने इसे जारी करने के पहले किसी वरीय अधिकारी से सहमति क्यों नहीं ली। हालांकि एडीजी स्पेशल ब्रांच ने संघ और के पदाधिकारियों पर खतरे को लेकर कोई भी खुलासा करने से मना कर दिया। पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट