ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पटना गैंगरेप केस: पूछताछ में बड़ा खुलासा, गैंगरेप से पहले आरोपी ने खाई थी यौनवर्धक दवा, विनायक सिंह ने कबूला जुर्म

PATNA: पटना गैंगरेप केस के चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं. जेल में बंद मुख्य आरोपी विनायक सिंह और संदीप मुखिया को पुलिस ने 24 घंटे की रिमांड पर लिया है. पुलिस पूछताछ में

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: पटना गैंगरेप केस के चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं. जेल में बंद मुख्य आरोपी विनायक सिंह और संदीप मुखिया को पुलिस ने 24 घंटे की रिमांड पर लिया है. पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पूछताछ में विनायक सिंह ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, जबकि संदीप मुखिया ने इनकार कर दिया है. 


संदीप मुखिया ने कहा है कि उसने लड़की के साथ रेप नहीं की है. संदीप मुखिया ने घटना का वीडियो बनाने की बात स्वीकार की है. आरोपी विनायक सिंह ने पूछताछ में बताया है कि रेप करने से पहले उसने नशीली और यौनवर्धक दवाएं ली थी. विनायक ने बताया कि जीवी मॉल से कुछ दूर बोरिंग कैनाल रोड स्थित टीपी मेडिकल हॉल से उसने नशीली दवाएं खरीदी थी. 


जिस शॉप से विनायक ने नशीली दवाएं खरीदी थी, पुलिस की टीम ने वहां ड्रग इंस्पेक्टर के साथ छापा मारा. पुलिस ने दुकान की मालकिन करुणा शर्मा के साथ दुकान के 4 अन्य स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं छापेमारी के दौरान दुकान से कोडिन, डायपोजाम, नाइट्रोजापाम समेत अन्य नशीली और यौनवर्धक दवाओं को जब्त कर लिया है. पूछताछ में विनायक ने बताया कि जिस कार से छात्रा को ले जाया गया वो संदीप मुखिया की थी. विनायक ने ये भी बताया कि करीब दो घंटे तक पीड़िता उस फ्लैट पर थी. इसके साथ ही पीड़िता को धमकी देने की बात विनायक सिंह ने कबूली है. आपको बता दें कि गैंगरेप की घटना में इस्तेमाल की गई कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है.


टैग्स