ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

पटना समेत बिहार के 9 जिलों में CBI की रेड, जानिए.. क्या है पूरा मामला

PATNA: रूस, चीन, यूक्रेन जैसे देशों में फर्जी डिग्री के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में नामांकन लेने के मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में देशभर के 91 जगहों पर सीबी

पटना समेत बिहार के 9 जिलों में CBI की रेड, जानिए.. क्या है पूरा मामला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: रूस, चीन, यूक्रेन जैसे देशों में फर्जी डिग्री के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में नामांकन लेने के मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में देशभर के 91 जगहों पर सीबीआई ने एक साथ छापेमारी की है। जिसमें राजधानी पटना समेत बिहार के 9 अन्य जिले भी शामिल हैं। इस मामले में 73 छात्रों के अलावा उनका निबंधन कराने में संदिग्ध भूमिका निभाने वाले नेशनल मेडिकल काउंसिल समेत अलग-अलग राज्यों के 14 मेडिकल काउंसिलों में तैनात कर्मियों की मिलीभगत भी उजागर हुई है। 


इस मामले में बिहार के पटना, मुंगेर, दरभंगा, भागलपुर, चंपारण, बेगूसराय, हाजीपुर, वैशाली और नालंदा समेत अन्य स्थानों पर भी सीबीआई ने रेड की है। पटना के राजेंद्र नगर रोड नं- 11-डी स्थित बिहार मेडिकल काउंसिल के कार्यालय और इसमें कार्यरत कुछ कर्मियों के यहां भी रेड चल रही है। इसके साथ ही सीबीआई ने कई छात्रों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है।


73 छात्रों में से 19 बिहार के बताए जा रहे हैं। इन 19 मेडिकल के छात्रों ने बिहार मेडिकल काउंसिल से अपना रजिस्ट्रैशन कराया था ताकि वे विदेश से डिग्री लेकर आएं तो बिहार में प्रैक्टिस कर सकें। ये सभी छात्र नेशनल बोर्ड ऑफ एक्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस की तरफ से आयोजित एफएमजीई की परीक्षा में फेल हो गये थे।